Close

    नाभिकीय ऊर्जा रोडमैप पर उद्यमियों से परामर्श

    परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) ने 14 मई, 2026 को एईसी कॉन्फ्रेंस रूम, डीएई मुख्यालय, मुंबई में सचिव पऊवि की अध्यक्षता में “नाभिकीय ऊर्जा रोडमैप पर उद्यमियों से परामर्श” का आयोजन किया। इस परामर्श में डीएई और इसकी संघटक इकाइयों के वरिष्ठ अधिकारियों और प्रमुख भारतीय उद्योगों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के दौरान, नाभिकीय ऊर्जा रोडमैप और भारत के रूपांतरण के लिए नाभिकीय ऊर्जा का संधारणीय दोहन और अभिवर्धन (शांति) अधिनियम से संबंधित विभिन्न पक्षों, भारतीय उद्योग की भागीदारी को सुदृढ़ करने और नाभिकीय ऊर्जा के क्षेत्र में डीएई और उद्योगों के बीच सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया। उद्योग प्रतिनिधियों ने संवाद सत्र के दौरान बहुमूल्य सुझाव और विचार साझा किए। इस परामर्श ने देश के दीर्घकालिक नाभिकीय ऊर्जा लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में विचारों के आदान-प्रदान और चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।