जन जागरूकता और मीडिया संपर्क प्रभाग (पीएएमआईडी)
जन जागरूकता और मीडिया संपर्क प्रभाग (पीएएमआईडी)
- ग्रीनहाउस गैसों को रोकने के लिए एक स्वच्छ और हरित ऊर्जा स्रोत के रूप में नाभिकीय ऊर्जा के लिए जागरूकता और परमाणु ऊर्जा के प्रति भय को दूर करने के लिए जागरूकता उत्पन्न करना।
- सामाजिक लाभ और प्रदर्शनियों के आयोजन के लिए परमाणु ऊर्जा विभाग इकाइयों द्वारा विकसित स्वदेशी प्रौद्योगिकियों/उत्पादों और परमाणु ऊर्जा विभाग की स्पिन-ऑफ प्रौद्योगिकियों को प्रोत्साहित करना ।
- कैंसर की रोकथाम के लिए रेडियोफार्मास्यूटिकल के उपयोग के बारे में जागरूकता फैलाना।
विज्ञान संचार, जनसंपर्क, और जनसहभागिता (एससीओपीई)
- विज्ञान संचार से संबंधित मामले और डीएई सोशल मीडिया हैंडल और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म को बनाए रखने के लिए समन्वय, रचनात्मक अवधारणाओं का विकास और विभाग की विज्ञान प्रदर्शनी दीर्घाओं/परमाणु ऊर्जा अन्वेषण के लिए समन्वय, फिल्मों के लिए इलेक्ट्रॉनिक सामग्री का विकास, विज्ञान प्रदर्शनी दीर्घाओं, सोशल मीडिया और सार्वजनिक पहुंच से संबंधित प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डीएई टेक्नोलॉजीज आदि के व्यापक व्यावसायिक अनुकूलन के लिए प्रस्तावों का प्रसंस्करण।